{"_id":"6a560b9261c90155000887a8","slug":"video-kaithal-six-locations-designated-for-old-clothing-collection-boxes-placed-at-all-sites-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: पुराने वस्त्र संग्रह के लिए छह स्थान निर्धारित, सभी स्थानों पर रखे गए बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: पुराने वस्त्र संग्रह के लिए छह स्थान निर्धारित, सभी स्थानों पर रखे गए बॉक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी अपराजिता ने वस्त्र दान अभियान का मंगलवार सुबह लघु सचिवालय से शुभारंभ किया। जहां लोगों के घरों में बिना उपयोग के रखे हुए कपड़ों, कटे-फटे कपड़ों को एकत्रित करने के लिए रखे गए बॉक्स में कपड़े दान कर डीसी ने यह अभियान शुरू किया। अभियान के तहत जिले में छह स्थानों पर ऐसे विशेष बॉक्स रखे गए हैं। जिनमें लोग अपने ऐसे कपड़े दान कर सकते हैं, जिन्हें वे उपयोग नहीं कर रहे या फिर ऐसे कपड़े, जो घरों में कटे-फटे पड़े हुए हैं। डीसी ने अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से अपील की है कि लोग ऐसे कपड़े निर्धारित स्थानों पर रखे बॉक्स में दान करें। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग की अगुवाई में कई पार्षदों ने भी इस अभियान के तहत कपड़े दान कर इसमें योगदान दिया। डीसी ने कहा कि अभियान की शुरुआत की है, ताकि उपयोग योग्य पुराने कपड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जा सकें तथा अनुपयोगी वस्त्रों का री-साइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर डीएमसी कपिल शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, रिस्पन से प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. अजय गर्ग, लायंश क्लब सैंटर्ल से डॉ. प्रवेश बंसल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।