Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Maintenance of swings and gym equipment at Kaithal's Jawahar Park has collapsed; the park is in a dilapidated state due to a lack of regular upkeep.
{"_id":"6a33f2aed7cfeea50d02d25f","slug":"video-maintenance-of-swings-and-gym-equipment-at-kaithals-jawahar-park-has-collapsed-the-park-is-in-a-dilapidated-state-due-to-a-lack-of-regular-upkeep-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल जवाहर पार्क में झूले, जिम उपकरण सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित देख रेख न होने से पार्क की स्थिति बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल जवाहर पार्क में झूले, जिम उपकरण सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित देख रेख न होने से पार्क की स्थिति बदहाल
कैथल। शहर के पिहोवा चौक के पास स्थित प्रमुख जवाहर पार्क की स्थिति इन दिनों बदहाल होती जा रही है। पार्क में लगे बच्चों के झूले टूटे पड़े हैं, वहीं ओपन एयर जिम के उपकरण भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई उपकरणों पर जंग लग चुका है, जिससे वे उपयोग के लायक नहीं बचे हैं। पार्क में नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी भी फैली हुई है, जिससे सुबह और शाम सैर करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में रखरखाव की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले या तो टूट चुके हैं या फिर उनमें भी जंग लग गए हैं। वहीं फिटनेस के लिए लगाए गए ओपन एयर जिम के कई उपकरण लंबे समय से खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है।
अभय ने बताया कि वह रोज सुबह टहलने आते हैं, लेकिन अब पार्क में न तो ठीक से सफाई होती है और न ही उपकरण सही हालत में हैं। कई जगह गंदगी पड़ी रहती है, जिससे बदबू भी फैलती है और यहां सैर करने में असहज महसूस होता है।
रमन ने कहा कि बच्चों के खेलने के लिए झूलों में जंग लगा हुआ है जिससे बच्चों को झूलों का इस्तेमाल नहीं करने दे सकते। ऐसे झूलों पर झूलने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ओपन जिम के उपकरण भी जंग खा चुके हैं जिससे इन उपकरणों के सहारे व्यायाम करना आसान नहीं है। नगर परिषद को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
युवक सौरभ ने कहा कि फिटनेस के लिए लगाए गए उपकरणों का सही रखरखाव न होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च कर पार्क तो बनाए जाते हैं लेकिन बाद में उनकी देखभाल नहीं की जाती। जिससे पार्क की सुंदरता को भी ग्रहण लगता है। यहां फाउंटेन भी कई महीनों से नहीं चल रहा है। साथ ही इस पार्क में कुत्ते भी घूमते रहते हैं।
लोगों का कहना है कि यदि पार्क की नियमित सफाई और मरम्मत की जाए तो यह फिर से एक अच्छा मनोरंजन और स्वास्थ्य केंद्र बन सकता है। प्रशासन से मांग है कि झूलों की मरम्मत, जिम उपकरणों की देखभाल और सफाई व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए।
वर्जन
नगर परिषद एमई ने बताया कि जल्द से जल्द इस पार्क में फैली अव्यवस्थाओं को ठीक करवाया जाएगा। ओपन एयर जिम के उपकरणों को भी ठीक करवा दिया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।