{"_id":"68304b7dfbba25135f04e68a","slug":"video-minister-dr-arvind-sharma-gave-a-statement-regarding-operation-sindoor-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: आज कोई देश की ओर आंख उठाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा: डाॅ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: आज कोई देश की ओर आंख उठाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा: डाॅ. अरविंद शर्मा
प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक में 30 मई को आयोजित होने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सैनिकों के पराक्रम को समर्पित होगा। उन्होंने कहा भारत की सेनाओं ने साबित कर दिया है कि आज यदि कोई देश की ओर आंख उठाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए सैनिकों और शहीदों के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्तर पर जो भी जासूस पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे समय में सभी को देशहित में एकजुटता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है।
यह बयान मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में दिया है उन्होंने कहा जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया, उसी के सम्मान में सैनिकों व शहीदों का यह कार्यक्रम समर्पित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।