Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
A *dangal* (wrestling competition) was organized on Sunday at the Shri Shakumbhari Devi Temple by the Shri Shakumbhari Maiya Dramatic Club.
{"_id":"6ade39fa1cba3e723b0145b1","slug":"video-a-dangal-wrestling-competition-was-organized-on-sunday-at-the-shri-shakumbhari-devi-temple-by-the-shri-shakumbhari-maiya-dramatic-club-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मेले के दौरान श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से दंगल आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने जीत के लिए खूब जोर-आजमाइश की। रोमांचक मुकाबलों को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल में उचाना के पहलवान नवनीत ने जींद के कालवा निवासी पहलवान डोलो को, संगोई के रजत ने उचाना के हर्षित को, सुभरी माजरा के जस्सा ने पानीपत के विक्की को और बड़ा गांव के सोमपाल ने कैथल के सोनू को हराया। उत्तर प्रदेश के बाबूपुर निवासी पारुख ने इटावा के शिवम को, जगाधरी के आधे ने उत्तर प्रदेश के नवनीत को और उत्तर प्रदेश के बिल्लू ने करनाल के आदि को पराजित किया।
करनाल के उदय ने उमरी के लविश को, बड़ा गांव के कार्तिक ने अंबाला के अमित को और करनाल के साहिल ने अंबाला के हर्षित को हराया। वहीं, अयोध्या के बाबा पहलवान मदन दास ने करनाल के कालू को मात दी। उत्तर प्रदेश के बिल्लू पहलवान और करनाल के कालू के बीच भी मुकाबला हुआ, जिसमें बिल्लू विजयी रहे।
ये मुकाबले रहे बराबर
दंगल में उमरी के रितेश और करनाल के देवू, शेरगढ़ टापू के वीरेन और करनाल के रुद्राक्ष, काका पहलवान और शिवम पहलवान, शामली के अमित और करनाल के विशाल, बाल पबाना के शमशाद और कैथल के लाड़ी तथा अमीन के अमित और कलसौरा के अशोक के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।