{"_id":"687f628e6c259f02a70da94b","slug":"video-expansion-of-bjp-executive-in-gharaunda-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"घरौंडा में भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार, दो पार्षदों को किया गया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा में भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार, दो पार्षदों को किया गया शामिल
भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से भी कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ दो पार्षदों को भी जिला कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर नगरपालिका कार्यालय में अभिनंदन किया गया। कार्यकम नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में वार्ड नंबर दो पार्षद बलविंदर सिंहमार, वार्ड नंबर 11 अमित गुप्ता व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सीमा शर्मा का अभिन्नदन किया गया। नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के विधायक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के आशीर्वाद से घरौंडा पर संगठन व सरकार की मेहरबानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हॉल में दो सरकार ने पार्षद मनोनीत किए साथ ही सरकार ने कष्ट निवारण समिति के सदस्य मनोनीत किए हैं। अब संगठन ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठन में जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिसको लेकर नवनियुक्त सदस्यों ने भाजपा शीर्ष नेताओं का आभार जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।