Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : First the father, now the son donated the mother's body, businessman Mukesh Aggarwal took the decision for social welfare
{"_id":"673cbfb652a79211220e0df0","slug":"video-first-the-father-now-the-son-donated-the-mothers-body-businessman-mukesh-aggarwal-took-the-decision-for-social-welfare","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पहले पिता तो अब माता के देह को किया पुत्र ने दान, व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने समाज कल्याण के लिए लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पहले पिता तो अब माता के देह को किया पुत्र ने दान, व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने समाज कल्याण के लिए लिया निर्णय
करनाल में सेक्टर-13 में व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां मिथिलेश रानी के पार्थिव शरीर को दान कर दिया है। अपना आशियाना की टीम ने महिला के पार्थिव शव को बिलासपुर एम्स में पहुंचा दिया है। मुकेश अग्रवाल ने अनुसार उन्होंने इससे पहले अपने पिता गोपाल राय के पार्थिव शरीर भी दान किया था। उन्होंने बताया कि
उनके माता-पिता हमेशा समाज कल्याण को सर्वोपरि मानते थे। पिता और माता ने अपने मरने से पहले ही नेत्रदान व देह दान का फैसला ले लिया था। अक्तूबर 2023 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनकी इच्छा के अनुसार पहले नेत्रदान किया गया था और फिर देह दान किया।इसी प्रकार रविवार को उनकी माता मिथिलेश अग्रवाल की मृत्यु हो गई तो उनकी भी इच्छा थी कि जहां पर पति का शरीर दान किया गया, वहीं उसका भी शरीर दान किया जाए। इसलिए पहले नेत्रदान करवाया गया। जिसके लिए करनाल सिविल अस्पताल की टीम पहुंची और उसके बाद अपना आशियाना की टीम को पार्थिव शरीर सौंप दिया गया।
250 लोग कर चुके देहदान
अपना आशियाना जनसेवा दल के सेवादार राजकुमार ने बताया कि नेत्रदान और देह दान सबसे बड़ा दान है। इससे हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। जिनके जीवन में अंधकार होता है उसे नेत्रदान कर मिटा सकते हैं। शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो व्यक्ति की मौत के बाद कुछ घंटों तक कार्य करते रहते हैं। इस जरूरतमंद लोगों की जान बच जाती है। जिला करनाल में अभी तक 250 परिवारों ने अपनों के पार्थिव शरीर को दान किया है। इसके लिए व्यक्ति मरने से पहले अपना फार्म भर सकता है। पार्थिव शरीर पर मेडिकल पढ़ने वाले विद्यार्थी रिसर्च करते हैं और मानव अंगों के बारे में जान सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।