{"_id":"673c66864601d15edc06b936","slug":"video-mara-ghara-ka-cara-fata-hasasa-para-calva-tha-bldajara-shahajahapara-nagara-nagama-ma-farayatha-lkara-pahaca-shakhasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरे घर के चार फीट हिस्से पर चलवा दें बुलडोजर, शाहजहांपुर नगर निगम में फरियाद लेकर पहुंचा शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरे घर के चार फीट हिस्से पर चलवा दें बुलडोजर, शाहजहांपुर नगर निगम में फरियाद लेकर पहुंचा शख्स
शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस बीच एक फरियादी अपने ही मकान को तुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचा। चिनौर निवासी अतुल ने बताया कि उनकी दुकान के किरायेदार ने पिता से दो साल का एग्रीमेंट किया था। पिता का निधन होने के बाद एग्रीमेंट खत्म हो गया। अब वो चाहते हैं किरायेदार उनसे दुकान का एग्रीमेंट करे, लेकिन ऐसा नहीं कर रहा और कब्जा कर रखा है। उनकी मांग है कि किरायेदार को हटाया जाए। साथ ही बताया कि उनके मकान का चार फीट हिस्सा नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बना है। उसको भी बुलडोजर चलवा कर तुड़वाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।