{"_id":"673c6af980375b67360766a6","slug":"video-sahakara-cana-mal-karanal-ma-paraii-satara-shanpr","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सहकारी चीनी मिल करनाल में पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सहकारिता जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश में सबसे पहले सहकारी चीनी मिल करनाल में पेराई सत्र 2024 -25 की शुरुआत की।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान गन्ना को लेकर किसानों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने यहां सबसे पहले यज्ञ में आहुतियां दी, इसके बाद क्रेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। उन्होंने ने कहा सरकार किसान के हित में काम कर रही है। करनाल सरकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार की कार्यशाली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षमता श्रेणी में चीनी मिल को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, यह गौरव की बात है। तीन दिन के अंदर ही किसानों को गन्ने का भुगतान किया है। ऐसी व्यवस्था अन्य चीनी मिलों में भी लागू की जाएगी। आज से शुरुआत हुई है शीघ्र ही सभी चीनी मिले शुरू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।