{"_id":"69b7feef99257e37ea0ded68","slug":"video-gulian-cricket-academy-won-the-match-by-111-runs-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीता मुकाबला
स्वर्गीय ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मुकाबला गुलियां क्रिकेट अकादमी और महिला क्रिकेट कम्युनिटी अकादमी के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। जिसमें गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महिला क्रिकेट कम्युनिटी अकादमी की टीम 39.2 ओवर में 142 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गुलियां क्रिकेट अकादमी की ओर से नंदिनी ने 59 गेंदों पर 55 रन व निशु सिंह ने 61 गेंदों पर 57 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचने में मदद की। वहीं महिला क्रिकेट कम्युनिटी अकादमी की गेंदबाज मोनिका ने आठ ओवर में 35 रन देकर पंजा खोल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।