बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Power outage at district hospital lasts 5.5 hours; generator also fails, causing panic from the OT to the maternity ward.

करनाल: जिला अस्पताल में साढ़े 5 घंटे बिजली गुल, जनरेटर भी फेल; ओटी से प्रसूति वार्ड तक हड़कंप

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:27 PM IST
Karnal: Power outage at district hospital lasts 5.5 hours; generator also fails, causing panic from the OT to the maternity ward.
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार शाम करीब 4:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अस्पताल हॉटलाइन फीडर से जुड़ा होने के बावजूद करीब साढ़े पांच घंटे बाद रात 9:30 बजे बिजली बहाल हो सकी। इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था भी जवाब दे गई। अस्पताल का एक जेनसेट पहले से खराब था जबकि दूसरा पूरे अस्पताल का लोड नहीं संभाल सका और कुछ देर बाद वह भी बंद पड़ गया। नतीजा यह रहा कि वार्डों से लेकर प्रसूति कक्ष तक अंधेरा और उमस छा गई। जब तीन घंटे तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी तब प्रबंधन द्वारा गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। एक वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज और एक सिजेरियन डिलीवरी वाली महिला को रेफर किया गया, जबकि कई परिजन अपने मरीजों को स्वयं निजी अस्पतालों में ले गए। एक कैंसर मरीज के परिजन ने कहा कि दोपहर से बिजली नहीं है, इसलिए अब उसे दिल्ली ले जाया जाएगा। अस्पताल परिसर में कई घंटे तक लोग मोबाइल की टॉर्च के सहारे रास्ता तलाशते रहे। उमस के कारण तीमारदार हाथ वाले पंखों से मरीजों को हवा करते दिखाई दिए। नवजात बच्चों को भी परिजन वार्डों से बाहर लेकर घूमते रहे। सूचना मिलते ही पीएमओ डॉ. सारिका बिश्नोई स्वयं अस्पताल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। --- सबसे अधिक प्रसूति वार्ड में बढ़ी मुश्किल बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर प्रसूति एवं महिला वार्ड पर दिखाई दिया। ऑपरेशन के बाद भर्ती महिलाओं को उमस और गर्मी में घंटों रहना पड़ा। कई महिलाओं के टांकों पर लगातार पसीना आता रहा। परिजनों का आरोप है कि गर्मी और घुटन के कारण दो प्रसूताएं चक्कर खाकर गिर गईं। नवजात शिशुओं को भी वार्ड से बाहर बरामदों में लेकर घूमते रहे ताकि उन्हें थोड़ी खुली हवा मिल सके। --- हाथ के पंखों से हवा, मोबाइल की टॉर्च बनी सहारा अस्पताल के वार्डों का दृश्य किसी आपदा से कम नहीं था। बिजली नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन हाथ वाले पंखों से हवा करते दिखाई दिए। कई लोग अखबार और गत्ते से हवा कर रहे थे। गलियारों में मोबाइल की टॉर्च जलाकर डॉक्टर और नर्सें मरीजों तक पहुंच रही थीं। बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर मरीज सबसे ज्यादा परेशान रहे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि जेनसेट में पर्याप्त डीजल भी उपलब्ध नहीं था जिसके कारण समय पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने डीजल की कमी के आरोप से इनकार किया। --- बिजली निगम ने केबल बॉक्स को बताया वजह बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल को आपूर्ति देने वाले हॉटलाइन फीडर का केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के कई प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वैकल्पिक माध्यम से आपूर्ति बहाल की गई। --- पीएमओ बोलीं- इतनी लंबी कटौती स्वीकार्य नहीं पीएमओ डॉ. सारिका बिश्नोई ने कहा कि हॉटलाइन फीडर पर इतने लंबे समय तक बिजली बाधित रहना गंभीर विषय है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए गंभीर मरीजों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रात तक दोनों जेनसेट भी दुरुस्त करा दिए गए। पूरे मामले की रिपोर्ट बिजली निगम से मांगी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर मौत

13 Jul 2026

Meerut : बिजली बंबा बाईपास पर रजवाहे में गिरा स्क्रैप से भरा ट्रक, कई किलोमीटर लंबा जाम

13 Jul 2026

Meerut: मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, कई कॉलोनियों का आवागमन प्रभावित

13 Jul 2026

मेरठ: माहेश्वरी युवा संगठन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, कई स्थानों पर लगाए पौधे

13 Jul 2026

जींद: पीएम के गुजरने वाला रोड 17 जुलाई सुबह आठ बजे तक रहेगा खुला

13 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में फुटबॉल का जलवा: एनआईटी-5 खेल नर्सरी ने सेक्टर 12 खेलो इंडिया को 3-0 से हराया

13 Jul 2026

फरीदाबाद: कराटे प्रतियोगिता में एसएचओ सुमेर सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

13 Jul 2026
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, युवक गंभीर घायल; VIDEO

13 Jul 2026

40 लोगों ने सुदर्शन योग से खुश रहने का तरीका सीखा, VIDEO

13 Jul 2026

जिले के 12 विद्यालयों के रास्ते ही नहीं, स्कूल जाने से पहले 'इम्तिहान' देते हैं 500 से ज्यादा मासूम; VIDEO

13 Jul 2026

Video: अयोध्या में ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

13 Jul 2026

Video: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं की बैठक

13 Jul 2026

चंडीगढ़ में किसानों की बाइक रैली

अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट तैयार, जल्द शुरू होगी सुविधा

13 Jul 2026

दुर्गियाना मंदिर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने सतलुज फिल्म पर दी प्रतिक्रिया

13 Jul 2026

लोधा क्षेत्र में मोटरसाइकिल की साइड को लेकर विवाद, चाकूबाजी

13 Jul 2026

Datia News: सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में कथित तोड़फोड़ का CCTV वायरल, पुलिस पर उठे सवाल; क्या है सच?

13 Jul 2026

अलीगढ़ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

13 Jul 2026

रसलगंज में स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट, दो हिरासत में

13 Jul 2026

तमंचा लहराने के आरोप में जेल पहुंचे ओलंपियन शिवपाल सिंह, VIDEO

13 Jul 2026

सतीश बने अपना दल एस के ज्ञानपुर विस महासचिव; VIDEO

13 Jul 2026

एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया, VIDEO

13 Jul 2026

47.68 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य, शेखपुर से शुरू हुआ अभियान; VIDEO

13 Jul 2026

लुधियाना में केवीएम स्कूल को धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

13 Jul 2026

Shimla: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे तहबाजारी, शिमला में सीटू के साथ जोरदार प्रदर्शन

13 Jul 2026

Korba News: वॉश बेसिन के नीचे छिपा बैठा था विषैला सांप, आरसीआरएस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: बड़े बजट से मरीजों की सुविधाओं के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी गईं

13 Jul 2026

Bageshwar: नगर व्यापार मंडल की बैठक में पुराना हिसाब सार्वजनिक, पूर्व कार्यकारिणी को लीगल नोटिस भेजने का प्रस्ताव पारित

13 Jul 2026

VIDEO: तेज धूप के साथ उमस बढ़ी, तीन से चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

13 Jul 2026

कैथल: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये की डोडा पोस्त बरामद

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed