{"_id":"69d20a042f9d0d5c050ae88a","slug":"video-missed-paris-by-one-point-karnals-tanishka-now-training-hard-for-2028-olympics-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक पॉइंट से चूकी पेरिस, अब 2028 ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही करनाल की तनिष्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पॉइंट से चूकी पेरिस, अब 2028 ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही करनाल की तनिष्का
करनाल की अंतरराष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी की खिलाड़ी तनिष्का अब ओलंपिक में जाने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती ताैर पर तनिष्का एथलीट बनना चाहती थी, लेकिन कोच सत्यवीर पोसवाल के कहने पर उन्होंने तलवारबाजी शुरू की। फिर इसी खेल में ही आगे बढ़ने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार तलवारबाजी देखी तो तब से ही उन्होंने एस खेल में अपना भविष्य बनाने का फैसला लिया।
तीन साल की कड़ी मेहनत के दम पर उनका चयन नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में हुआ और करीब 10 वर्षों से वहीं अभ्यास कर रही हैं। मौजूदा समय में वह भारत की सीनियर कैटेगरी में बेहतर खिलाड़ी हैं। अपने शुरुआती दौर में उन्होंने करीब एक साल की कड़ी मेहनत के दम पर भोपाल में आयोजित सब जूनियर स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एकल में स्वर्ण और टीम इवेंट में रजत पदक दिला दिया था। तनिष्का ने साढ़े तेरह वर्ष की उम्र में कर्ण स्टेडियम में अपना खेल का सफर शुरु किया था। उन्होंने बताया कि तलवारबाजी में वह ब्राजील की पूर्व विश्व चैंपियन नथाली मोएलहॉसन से काफी प्रभावित है। उनकी तरह वह भी विश्व चैंपियन बनने की चाहत रखती हैं। नेथली से तनिष्का ने पेरिस में पांच महीने की ट्रेनिंग ली।
वहां से उन्होंने सीखा कि एक एथलीट के जीवन में सबसे अधिक जरूरी प्रदर्शन होता है। उन्होंने बताया कि हर एक खिलाड़ी के मेहनत काफी अहम है और कई बार आर्थिक रूप से भी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पिता सोनू खत्री ने उनका साथ नहीं छोड़ा और विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। उन्होंने ने बताया कि हर एक खिलाड़ी को अभ्यास के दौरान ध्यान रखना चाहिए की वह चोटिल न हो।
तनिष्का के पिता सोनू खत्री करनाल में हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत हैं और उनकी माता नीलम रानी गृहिणी है। साथ में उनका एक भाई अभिनव कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए जब उन्होंने ने ट्रायल दिया था , तो एक पोइंट से वह रह गई थी, जिसके बाद उन्होने हार नहीं मानी और निरंतर अभ्यास कर रहे है। उन्होंने बताया कि 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है, ताकि देश के लिए पदक ला चके।
तनिष्का की उपलब्धि
2018 कॉमनवेल्थ इंग्लैंड मे कांस्य, नेशनल चैंपियनशिप ओडिशा स्वर्ण, कांस्य, सीनियर कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया टीम रैंक 5, एकल रैंक 25, रुद्रपुर दो स्वर्ण, गुवाहाटी स्वर्ण, एशियन जूनियर चैंपियनशिप ओमान प्रतिभाग, हैदराबाद दो स्वर्ण, दिल्ली रजत, कांस्य, 2021 रुद्रपुर स्वर्ण, रजत, सोनीपत दो स्वर्ण, 2022 कतर प्रतिभाग, उज्बेकिस्तान रजत, लंदन स्वर्ण, रजत प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।