{"_id":"68ecc51dfdec4242ba033a4d","slug":"video-social-organizations-took-to-the-streets-to-demand-justice-for-adgp-y-puran-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: एडीजीपी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठनों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: एडीजीपी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठनों के लोग
एडीजीपी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को वाई पूरण कुमार आत्महत्या प्रकरण को लेकर आज जिला भर सामाजिक संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए और जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की तो वहीं आत्महत्या करने वाले एडीजीपी को न्याय दिलाने की भी मांग की। इस दौरान समाजसेवी अमन जोशी ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जिसका परिणाम है कि एडीजीपी आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री नायब सैनी पीड़ित परिवार के पास गए और उन्होंने न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। समाज की महापंचायत में 48 घंटे का समय प्रशासन से मांगा है यदि 48 घंटे में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो समाज जल्द से जल्द बड़ा फैसला ले सकता है और यह लड़ाई संसद भवन तक भी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।