Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Tragic accident in Karnal, young man returning from in-laws' house dies after being crushed by a truck
{"_id":"68661699522aaf40820e6e8d","slug":"video-tragic-accident-in-karnal-young-man-returning-from-in-laws-house-dies-after-being-crushed-by-a-truck-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में दर्दनाक हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रक के कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में दर्दनाक हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रक के कुचलने से मौत
करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 32 वर्षीय विशाल अपनी ससुराल से घर लौट रहा था, तभी घरौंडा टोल टैक्स के पास कुटिल मोड़ पर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, विशाल अपनी बेटी को लेने घरौंडा स्थित ससुराल गया था। रात अधिक होने के कारण ससुराल वालों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने सुबह आने का फैसला किया और अपने घर के लिए निकल गया।
घरौंडा टोल टैक्स के समीप कुटिल मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विशाल के परिजन सुमित ने बताया कि विशाल अपनी बेटी को लेने ससुराल गया था, लेकिन रात होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घरौंडा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।