शंभु और खनोरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में भाकियू चढूनी ने अपना अनशन शुरू कर दिया। गुरनाम सिंह चढूनी, भाकियू के कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना समेत 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
आज शाम चार बजे भाकियू आंदोलन की मांगों समेत नए मंडी एक्ट के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी के नाम डीसी को ज्ञापन देगी। इससे पहले किसानों ने लघु सचिवालय पर सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। भाकियू ने प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था।
गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि किसान आंदोलन पर सरकार ने एमएसपी पर फसल खरीद करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन वापस ले लिया था, मगर सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। इसी के विरोध में पंजाब बॉर्डर पर किसान फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी नहीं सुन रही है।
बताया कि सरकार नया मंडी एक्ट लागू करने जा रही है। यह तीन कृषि कानून का ही एक हिस्सा है। इसके तहत सरकार खाली जगह और मिल को मंडी माना जाएगा। इससे न सिर्फ किसानों को बल्कि आढ़ती और मजदूरों को भी नुकसान होगा। इसी के विरोध में भाकियू प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।