{"_id":"699c4adbe18e829e270f8bdd","slug":"video-farmers-protest-in-kurukshetra-2026-02-23-1771850459","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों को पुलिस ने सीएम आवास से पहले रोका, जमकर हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पुलिस ने सीएम आवास से पहले रोका, जमकर हुई नारेबाजी
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 10 संगठनों से जुड़े सैंकड़ों किसान सड़क पर उतर आए, जिन्हें पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। यहीं पर किसानों ने पड़ाव भी शुरू कर दिया है। किसानों ने यहां जमकर नारेबाजी की तो अगले तीन दिन तक रात को भी पड़ाव जारी रखने का ऐलान किया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों को देख पुलिस की भी सांसें फूली रही और उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर जाने से रोकने के लिए पुख्ता प्रंबध किए गए। किसान शांतपूर्ण पड़ाव पर बैठे तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
किसान पहले पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए, जहां से वे रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर निकले। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने दो जगहों पर नाकेबंदी की हुई थी। किसान पहली नाकेबंदी से गुजर कर जिंदल चौक के पास पहुंच गए, जहां डीएसपी शाहाबाद रामकुमार व डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पुख्ता बंदोबस्त के लिए तैनात रहा। पुलिस ने किसानों को जिंदल चौक पर ही रोक लिया, जहां पर किसानों ने गद्दे डालकर अपना पड़ाव शुरू कर दिया। किसानों ने यहीं पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खाना खाया तो जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद किसानों ने यहां हुक्का से लेकर बिस्तरे तक मंगवा लिए तो वहीं खाने के लिए भट्ठियां भी शुरू की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।