{"_id":"690743283ce24df6190b228c","slug":"video-former-indian-women-hockey-team-captain-rampal-gets-married-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: हॉकी की रानी रामपाल ने पंकज के साथ रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: हॉकी की रानी रामपाल ने पंकज के साथ रचाई शादी
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री अवार्डी रानी रामपाल अब जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी हैं। शाहाबाद की शान बनी रानी ने कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज के साथ दो नवंबर को पाल प्लाजा में विवाह रचाया। समारोह में खेल जगत से जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
पंकज, रमेश चंद के पुत्र हैं और बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। शादी की खुशी के बीच रानी के परिवार के लिए भावुक पल भी आया, जब उनके पिता रामपाल को व्हीलचेयर पर विवाह समारोह में लाया गया। पिता को देखकर रानी की आंखें नम हो गईं। व्हीलचेयर पर पिता रामपाल ने शादी की रस्में निभाई। रानी रामपाल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया, जिन्होंने बचपन से उन्हें हॉकी की बारीकियां सिखाई। शादी में इंडिया टीम के कोच हरिंद्र सिंह, पूर्व कप्तान पद्यश्री सरदारा सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, भीम अवॉर्डी सुमन बाला, ओलंपियन संजीव कुमार, गुरबाज सिंह कैप्टन, हॉकी कोच मीनाक्षी सहित खेल जगत के सितारें पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।