{"_id":"68e535a427c277ff2b06067a","slug":"video-organizing-a-program-on-maharishi-valmiki-jayanti-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: महर्षि वाल्मीकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री कृष्ण बेदी ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: महर्षि वाल्मीकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री कृष्ण बेदी ने की शिरकत
जिले भर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकी जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक व अन्य संस्थाओं की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां महर्षि वाल्मीकी को नमन किया गया तो उनके आर्दशों को जीवन में उतारे जाने का भी आह्वान किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वाल्मीकी मंदिर एवं आश्रम में किया गया, जहां कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यातिथि रहे। उन्होंन इस दौरान कहा कि धर्मनगरी का महर्षि वाल्मीकि मंदिर वाल्मीकि समाज की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनेगा। भगवान वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना कर दुनिया के नागरिकों को जीवन दर्शन दिखाया था। सृष्टि के लोगों को बताया कि व्यक्ति का व्यवहार और आचरण कैसा होना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि दुनिया की सबसे बड़ी समरसता को लिखने वाले महापुरुष हैं। इतना ही नहीं अब महापुरुषों के नाम पर शिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहे हैं। देश में सनातन धर्म को दोबारा से जीवित किया जा रहा है और वर्ष 2047 तक सनातन भारत पूर्ण रूप से विकसित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।