{"_id":"6a7330c7080835d61704b1ba","slug":"video-113-students-felicitated-at-the-meritorious-student-award-ceremony-68-units-of-blood-collected-at-the-blood-donation-camp-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 113 विद्यार्थी सम्मानित, रक्तदान शिविर में 68 यूनिट रक्त संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 113 विद्यार्थी सम्मानित, रक्तदान शिविर में 68 यूनिट रक्त संग्रह
नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय बैजनाथ चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को विनायक गार्डन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 तथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समारोह में महेंद्रगढ़ जिले के 113 मेधावी छात्र-छात्राओं को चेक, स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में दोपहर देर तक 68 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने कविता, लोकगीत और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के चेयरमैन शंकर लाल धुप्पड़ रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राम चौधरी ने की।
गोविंद राम चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट पिछले 26 वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बैजनाथ चौधरी की प्रेरणा से क्षेत्र में पानी के बूस्टिंग स्टेशन, गर्ल्स कॉलेज, अस्पताल, गौशाला तथा शिक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों में सहयोग दिया जाता रहा है। ट्रस्ट की ओर से नारनौल में कोरियावास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए धर्मशाला निर्माण की योजना भी चल रही है।
ट्रस्ट के प्रबंधक एवं समाजसेवी रामानंद अग्रवाल ने बताया कि समारोह पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए गए, जिनमें करीब साढ़े छह लाख रुपये विद्यार्थियों को पारितोषिक के रूप में वितरित किए गए। भारत विकास परिषद को भी 45 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि शंकर लाल धुप्पड़ ने विद्यार्थियों को नकल से दूर रहकर ईमानदारी और परिश्रम के साथ शिक्षा प्राप्त करने तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। गोविंद भारद्वाज ने ट्रस्ट द्वारा जिले भर के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।