{"_id":"69ccc39f365a0f7c9b0ceac1","slug":"video-a-grand-procession-was-taken-out-in-rambas-with-101-kalash-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रामबास में 101 कलश के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: रामबास में 101 कलश के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
गांव रामबास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सव के तहत इस वर्ष भी 1 अप्रैल को 101 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे गांव में धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
आयोजन से जुड़े भगत राधेश्याम ने बताया कि 2 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही 3 अप्रैल को वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और मेले का आनंद लेने का आह्वान किया। भगत राधेश्याम ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से गांव की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बना हुआ है। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और इसे गांव की पहचान व गौरव से भी जोड़ा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।