{"_id":"67432b373c1932f4bc0d81f0","slug":"video-a-group-left-from-narnaul-for-the-state-level-function-organized-in-the-memory-of-maharishi-valmiki","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल से महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के लिए जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल से महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के लिए जत्था रवाना
महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में जींद में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला महेंद्रगढ़ से नागरिकों का जत्था रवाना हुआ।
जींद के एकलव्य स्टेडियम में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे।
हरियाणा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत महान संतों और महापुरुषों के साथ-साथ वीर-वीरांगनाओं की शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसी श्रृंखला में आज नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना तथा सतनाली से सर्व समाज के नागरिकों का जत्था जींद के लिए रवाना हुआ।
इस मौके पर नागरिकों ने कहा कि संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना बहुत अच्छी योजना है। सरकार पिछले कई वर्षों में इस योजना के तहत महान पुरुषों का सम्मान करती आ रही है। इस तरह के कार्यक्रमों से हमारे युवा पीढ़ी को महापुरुषों के व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलती है । इस देश में कई महान संत और महापुरुष हुए हैं। ऐसे ज्ञानी और तपस्वियों का सम्मान करना हम सब का फर्ज है ।
इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव तथा बीएसएनएल के पूर्व जनरल मैनेजर महेंद्र खन्ना के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।