{"_id":"695a52fb2b0257614a015e27","slug":"video-animal-husbandry-department-alerted-about-the-infection-spreading-among-cattle-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में गोवंश में फैल रहे संक्रमण को लेकर सतर्क हुआ पशु पालन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में गोवंश में फैल रहे संक्रमण को लेकर सतर्क हुआ पशु पालन विभाग
शहर के जलमहल रोड स्थित नई अनाज मंडी व सब्जी मंडी क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से गोवंश में फैल रहे संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार को पशु पालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोवंश की जांच की। व्यापारियों के अनुसार इस संक्रमण के चलते बीते एक माह में 10 से 15 गोवंश की मौत हो चुकी है, जिससे मंडी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गोवंश की लगातार हो रही मौतों को देखकर सब्जी मंडी के व्यापारियों को आशंका है कि कहीं वर्ष 2022 की तरह लंपी बीमारी जैसी कोई संक्रामक बीमारी दोबारा तो नहीं फैल रही। उल्लेखनीय है कि नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी साथ-साथ स्थित हैं। प्रतिदिन सुबह सब्जी मंडी में थोक कारोबार होने के कारण सैकड़ों की संख्या में गोवंश यहां विचरण करते रहते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी क्षेत्र में घूम रहे कई गोवंश में गंभीर संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ पशुओं के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर बड़े-बड़े जख्म हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों से सहन नहीं होता। कई गोवंश कमजोरी के कारण उठने-बैठने में भी असमर्थ नजर आ रहे हैं। इस संक्रमण के कारण अब तक करीब दर्जन भर गोवंश की मौत हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।