{"_id":"680f52190a9f50868e01b077","slug":"video-athhakashhanae-abhayata-karayalya-para-mataka-ka-paravara-ka-maaavaja-thana-ka-le-kaya-paratharashana-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मृतकों के परिवार को मुआवजा देने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मृतकों के परिवार को मुआवजा देने के लिए किया प्रदर्शन
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने 2 घंटे विरोध अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल नारनौल के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नांगल चौधरी में सीवर की सफाई करते समय मरने वाले दोनों कर्मचारियों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए किया गया। जिसमें अधीक्षण अभियंता ने यूनियन शिष्टमंडल को विचार विमर्श के लिए बुलाया और दोनों कर्मचारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा व नौकरी दिलाने के लिए 10 दिन का समय यूनियन सिस्ट मंडल से समय मांगा है। मीटिंग के दौरान दोनों कर्मचारियों 30-30 लाख रुपये के मुआवजे का केस बनवाकर मौके पर ही हेड ऑफिस भिजवाया गया। ऐसा ही हादसा वर्ष 2021 में सीवर की सफाई करते समय दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन उसके परिवार को आज तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। इसलिए यूनियन ने अधीक्षण अभियंता से अनुरोध किया कि मृतक के परिवार को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए अन्यथा 10 दिन बाद संगठन को मजबूर होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस विरोध धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य प्रधान सुभाष यादव व मंच संचालन ब्रांच प्रधान दीपक कुमार ने किया। जिला प्रधान रविंद्र यादव, जिला सचिव संदीप कुमार व महेंद्रगढ़ प्रधान सुरेंद्र यादव, पवन कुमार, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।