{"_id":"69007a8e85bf7ee48f00614d","slug":"video-cm-flying-squad-raids-mahendragarh-catches-bus-running-without-route-permit-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, बिना रूट परमिट चल रही बस पर पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, बिना रूट परमिट चल रही बस पर पकड़ी
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार को बस जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम की ओर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई। टीम ने महेंद्रगढ़-बुहाना रूट पर चल रही एक बस को रोका और दस्तावेज मांगे। जांच में पता चला कि बस बिना रूट परमिट के सवारियों को लेकर आवागमन कर रही थी।
टीम ने मौके से बस को कब्जे में लेकर आरटीओ विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरटीओ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में बस के दस्तावेज अधूरे पाए गए। इसके बाद विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का चालान काटा और बस को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ा करवा दिया।
इस दौरान गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
अधिकारियों का कहना है कि बिना परमिट और नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। फिलहाल टीम की कार्रवाई लगातार जारी है और अन्य रूटों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।