{"_id":"68e1150c89838d618b0e6657","slug":"video-convocation-ceremony-held-at-iti-2025-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ आईटीआई के तीन छात्रों ने प्रदेशभर में पाया प्रथम स्थान, दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ आईटीआई के तीन छात्रों ने प्रदेशभर में पाया प्रथम स्थान, दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित
कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बॉयज व महिला) महेंद्रगढ में शनिवार को दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह में 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें नशामुक्ति को लेकर प्रशिक्षुओं ने एक नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। समारोह में संस्थान के प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि आईटीआई के सेवानिवृत्त अधीक्षक राजपाल यादव रहे।
दीक्षांत समारोह में प्रदेशभर में टॉपर ड्राफ्टमैन मैकेनिकल के छात्र लोकेश, वायरमैन ट्रेड के छात्र राकेश व सोयल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्नीशियन के छात्र प्रमोद कुमार को 15 हजार रुपये की टूल किट व प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों संस्थानों में ट्रेड वाइज टॉपर 72 छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राजकीय महिला आईटीआई में 15 छात्राओं तथा ब्वायज आईटीआई में 60 विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छह छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के इंचार्ज संदीप यादव ने बताया की हमारे संस्थान के तीन छात्र प्रदेश में टॉपर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ के रहे। इस मौके पर एकता यादव, संतोष यादव, स्वीटी, संजय यादव, वर्ग अनुदेशक चंद्रप्रकाश, विनोद, रोहताश, प्रेमपाल, विकास यादव, अनुराग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।