{"_id":"68e0b8a309e21afd0004fb71","slug":"video-saharanpur-police-runs-after-a-complaint-of-gokashi-2025-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मृत पड़े गोवंश के अवशेषों को दबवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मृत पड़े गोवंश के अवशेषों को दबवाया
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:33 AM IST
Link Copied
नकुड़ के गांव तिघरी रामगढ़ के जंगल में गौकशी की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गोवंश को दबवा दिया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार, तहसील अध्यक्ष सम्राट, ब्लाॅक मंत्री शिवम बाबा, टिंकू, आयुष, अमन, हर्ष, मनीष व हिमांशु ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें गांव तिघरी रामगढ़ के पास स्थित बिजलीघर के निकट झाड़ियों में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि वहां एक गोवंश के अवशेष पड़े थे और उसमें काफी संख्या कीड़े पड़े हुए थे। गोवंश के अवशेष आसपास बिखरे हुए पड़े थे। उन्होंने गौकशी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाल संतोष त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि गोवंश कईं दिन पुराना लग रहा है हो सकता है किसी ने गोवंश के मरने के बाद यहां डाल दिया होगा और कुत्तों ने इसे नोंचते हुए इधर-उधर डाल दिया हो।
पुलिस ने मौजूद लोगों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और जेसीबी बुलवाकर गोवंश के अवशेषों को से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया है। ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उक्त स्थान पर इससे पूर्व भी कईं बार गोवंश के अवशेष पड़े देखे गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।