Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Decision taken in Maha Panchayat in Mahendragarh, if express trains do not stop within a month then Rail Roko Abhiyan will be launched
{"_id":"6826e71f33a90252830b7226","slug":"video-decision-taken-in-maha-panchayat-in-mahendragarh-if-express-trains-do-not-stop-within-a-month-then-rail-roko-abhiyan-will-be-launched-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में महा पंचायत में लिया निर्णय, एक माह में एक्सप्रैस ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो चलाएंगे रेल रोको अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में महा पंचायत में लिया निर्णय, एक माह में एक्सप्रैस ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो चलाएंगे रेल रोको अभियान
कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रैस गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को कनीना रेलवे स्टेशन परिसर में महापंचायत का आयोजन किया गया। महा पंचायत में क्षेत्र के 200 से अधिक लोग शामिल हुए। स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन नारेबाजी के उपरांत स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
महापंचायत प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में की गई। ठाकुर अतरलाल ने कहा महापंचायत में रेलवे विभाग को एक महीने का समय दिया है। अगर एक महीने के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन व रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिन के समय आने वाली एक्सप्रैस ट्रेन दिल्ली-जोधपुर, दिल्ली-बीकानेर, दिल्ली- सीकर तथा रात को आने वाली दिल्ली-जोधपुर, दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रैस ट्रेनों का ठहराव कनीना रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की गई है। इस दौरान पंडित सुरेश चंद शर्मा, संदीप, धर्मेंद्र, प्रताप सिंह, भाग सिंह, देवेंद्र, करण सिंह, कृष्ण कुमार, कर्मवीर सिंह, राजेंद्र पंच, किशनलाल, राकेश, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, वीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।