{"_id":"6a7c4ddc83eeb49ebe08ae91","slug":"video-employees-in-mahendragarh-extend-strike-until-august-15-over-pending-demands-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही सफाई व दमकल विभाग के कर्मचारी छठे दिन हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारी हड़ताल ने राज्य स्तरीय कमेटी के आदेशानुसार 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। हड़ताल के तीसरे दिन शहर के विभिन्न बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए।
दमकल कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सफाई व दमकल कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर छह दिन तक लगातार हड़ताल पर डटे हुए है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं कर रही है। अब कर्मचारियों ने राज्य स्तरीय कमेटी के आदेशानुसार 15 अगस्त तक हड़ताल को बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हड़ताल के दौरान नगर पालिका व दमकल कार्यालयों पर झंडा फहराया जाएगा। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया की अप्रैल व मई माह में 38 दिन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। 13 मई को हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि मंडल के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की वार्तालाप हुई। वार्तालाप में 22 सूत्रीय मांगों पर विचार-विमर्श किया गया था। उनमें से 17 मांगों को मान ली थी, लेकिन पत्र जारी नहीं किया गया। पांच अगस्त को यूनियन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बिना नतीजे के रद्द हो गई। कर्मचारियों के समझौते में मांगी गई मांगों का पत्र जारी नहीं कर रही है। इसके विरोध में छह अगस्त से तीन दिन की कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। यूनियन के आदेशानुसार कर्मचारियों ने हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया की नगर पालिका के 59 सफाई व दमकल विभाग के 16 कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस मौके पर दमकल व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।