{"_id":"69f71d26a60c19124008b793","slug":"video-former-minister-dr-abhay-singh-yadav-in-naruanl-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नकारात्मकता के दौर से गुजर रही अहीरवाल की राजनीति: डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नकारात्मकता के दौर से गुजर रही अहीरवाल की राजनीति: डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री
नांगल चौधरी के पूर्व विधायक एवं पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने नारनौल हलके में एक जनसभा को कहा कि दुर्भाग्यवश अहीरवाल की राजनीति एक नकारात्मकता के दौर से गुजर रही है। जहां कथित बड़े नेता व्यक्तिगत अहंकार की संतुष्टि के लिए क्षेत्र की बड़ी बड़ी परियोजनाओं को पीछे धकेलने में ही अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। डॉक्टर यादव रविवार को राजस्थान के बार्डर के साथ एक गांव में अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन राजस्थान के सीमावर्ती गांवों के लोगों द्वारा डॉक्टर यादव द्वारा भूजल रिचार्ज की दिशा में किए गए काम के लिए एक तरह का धन्यवाद एवं सम्मान समारोह था। जब बॉर्डर के साथ लगते हुए हरियाणा के जोहड़, तालाब व कृष्णावती नदी में वर्षा ऋतु में नहरी पानी भरा गया तो पड़ोसी राजस्थान के गांवों को भी इससे उल्लेखनीय लाभ हुआ। क्योंकि हवा और पानी जब बहते हैं तो वह राजनीतिक सीमाओं की परवाह नहीं करते। हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने डॉक्टर यादव का गर्मजोशी से सम्मान किया। लगभग तीन किलोमीटर लंबे ट्रैक्टर एवं वाहनों के काफिले के साथ उन्हें समारोह स्थल तक ले जाया गया। रास्ते में पड़ने वाले गांवों एवं ढाणियों में लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। डाॅ. यादव ने कहा कि जहां देश के प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिन रात प्रयत्नशील है और हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हरियाणा को उसी गति से आधुनिक एवं विकसित हरियाणा बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं । वहीं अहीरवाल के बड़े नेताओं को आर्बिटल रेल कॉरिडोर पर बनने वाले 5 आधुनिक शहरों को बनाने की परियोजना पर भी आपत्ति है और वह सार्वजनिक रूप से घोषणा कर रहे हैं कि वह इस परियोजना को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस 10 वर्ष के कार्यकाल में उन्हें काम करने कि खुली छूट और पूरा अवसर दिया गया परंतु दुर्भाग्यवश एक एक करके उनके अथक प्रयास से लाई गई परियोजनाओं को प्रयत्नपूर्वक पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा के 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस आधुनिक एवं भव्य संस्थान को बर्बाद करते हुए उसको रोजाना पीछे धकेला जा रहा है। इसी तरह लॉजिस्टिक हब जैसी बड़ी परियोजना के बारे में बोलते है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं के भविष्य की इस परियोजना में भी बार बार रोड़े अटकाने की कोशिश की जा रही है। यदि कुछ लोगों को यह भ्रम है कि वह अपने अहंकार के बल पर उनको लोगों के दिलों से निकाल देंगे तो ऐसा न पालें । उन्होंने पूरे 10 साल लोगों के बीच रह कर लोगों की समस्याओं को यथार्थ में समझा है और उनका समाधान निकाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।