{"_id":"687f4222cb5b404cbe0a5c0d","slug":"video-hasya-kavi-sammelan-in-narnaul-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनाैल में हास्य कवि सम्मेलन, कवि सुरेंद्र शर्मा ने समाज में फैली बुराइयों पर किए व्यंग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनाैल में हास्य कवि सम्मेलन, कवि सुरेंद्र शर्मा ने समाज में फैली बुराइयों पर किए व्यंग्य
नारनौल जिला बार एसोसिएशन नारनौल की ओर से सोमवार रात को ऑडिटोरियम हॉल मिनी सचिवालय में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात कवि सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने अपनी रचनाओं से सभी को हंसने के लिए मजबूर कर दिया। कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों पर भी व्यंग्य किए। कवि सम्मेलन कहा कि एक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कहा कि मैं छोरा न राम बनने की प्रेरणा दे रहा हूं कितना अच्छा कार्य करता हूं। इस पर घरवाली बोली मैं जानू हूं क्यों छोरा न राम बनाना चाह रहे हो। इस पर आगे कहा कि छोरा न राम बना के आप भी दशरथ की तरह तीन शादी करना चाहो हो। उन्होंने कहा कि मैं बार का मतलब पहले कुछ ओर ही समझा था, मगर बाद में पता चला कि वकीलों की बार अलग होती है, उसमें वो नहीं होता, जो अन्य बार में होता है।
बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि इस विशिष्ट आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण जीवन में साहित्यिक ऊर्जा का संचार करना था। जिससे वे कुछ समय के लिए मानसिक तनाव से दूर होकर काव्य-रस में डूब सकें। यह आयोजन वकील समुदाय को एक नई साहित्यिक दिशा, उत्साह और आनंद देने का प्रयास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।