{"_id":"687b6066c7cb4929ec01473e","slug":"video-health-minister-arti-rao-mahendragarh-visit-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- तिगरा, बजाड़, बिहाली व मोहलड़ा में उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनेंगे नए भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- तिगरा, बजाड़, बिहाली व मोहलड़ा में उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनेंगे नए भवन
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी व नावदी गांवों के दौरा कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों की भर्ती पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार चिकित्सकों की नई भर्तियां कर रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और जल्द हो ताकि योग्य चिकित्सक जल्द से जल्द अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।