{"_id":"67dbe4d9a6a280f35707ac29","slug":"video-house-meeting-of-mahindergarh-nagarpalika-begins-33-proposals-put-forward-after-quorum-is-complete-2025-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ नगरपालिका की हाउस बैठक शुरू, कोरम पूरा होने के बाद रखे 33 प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ नगरपालिका की हाउस बैठक शुरू, कोरम पूरा होने के बाद रखे 33 प्रस्ताव
नगरपालिका महेंद्रगढ़ में वीरवार दोपहर दो बजे हाउस बैठक शुरू हुई। बैठक में 33 प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। नगरपालिका सविच, एमई, प्रधान व पार्षद तय समय पर पहुंचे। दोपहर ढाई बजे बैठक में कार्रवाई शुरू की गई। नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर से गत मंथन कर 33 प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों में शहर के विकास के लिए नई परियोजनाएं, वार्डों में गलियां एवं मुख्य सड़क निर्माण से लेकर अन्य परियोजनाओं पर मंथन शुरू हुआ।
नगरपालिका सचिव प्रशांत पाराशर, एमई संजोग कुमार सहित प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक, पार्षद अशोक सैनी सहित अन्य पार्षद शामिल हुए। प्रस्तावों में नए पार्क विकसित करने, हुड्डा पार्क के नजदीक इंनडोर स्टेडियम, शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने, चौक-चौराहों का सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन बनाने के कार्यों को शामिल किया गया। बैठक में शहर के विकास के सभी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।