Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
VIDEO : Manoj Sinha said Exports in J&K have increased two and a half times in last three and a half years
{"_id":"67db07123c024d4bb90583f1","slug":"video-manoj-sinha-said-exports-in-jk-have-increased-two-and-a-half-times-in-last-three-and-a-half-years-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मनोज सिन्हा बोले- पिछले साढ़े तीन वर्षों के प्रयास से जम्मू कश्मीर में निर्यात ढाई गुना बढ़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मनोज सिन्हा बोले- पिछले साढ़े तीन वर्षों के प्रयास से जम्मू कश्मीर में निर्यात ढाई गुना बढ़ गया
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के प्रयास से जम्मू कश्मीर में निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। पश्मीना शाल और काॅरपेट निर्माण से स्थानीय हुनर को बढ़ावा मिला है। वह बुधवार को महानगर आए थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उप राज्यपाल का कहना था कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर औद्योगिक रूप से काफी समृद्ध हुआ है।
उपराज्यपाल सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, प्राउट सॉलिसिटर्स, कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से विकसित भारत संवाद कार्यक्रम (एज 2025) में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जम्मू अब पर्यटन के लिए भी चर्चित है। पहले घाटी में एक ही फसल होती थी। अब वहां कई तरह की फसलों से किसान पैदावार ले रहे हैं। इसमें सरसों की खेती भी शामिल है। यह सारा बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।