{"_id":"67dab35e8f52ca75b30a419c","slug":"video-lvarasa-janavara-ujaugdha-raha-fasal-mahalo-na-kalkatarata-ma-kaya-paratharashana-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लावारिस जानवर उजाड़ रहे फसल, महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लावारिस जानवर उजाड़ रहे फसल, महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बागेश्वर में न्याय पंचायत रवाईखाल के गांवों में लावारिस जानवरों ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। क्षेत्र की महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पशुओं को गोसदन भेजने की मांग की। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि रवाईखाल, मगरूप्रहरी और बिजोरीझाल में लावारिस जानवर की संख्या अचानक बढ़ गई है। इन जानवरों को कहीं बाहर से लाकर क्षेत्र में छोड़ा गया है। दिन भर जानवर जो गांव और खेतों में घूमकर खेतों में खड़ी फसल, सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों को बचाने के लिए किसानों को खेतों की पूरे दिन रखवाली करनी पड़ रही है। बावजूद इसके फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। महिलाओं ने क्षेत्र में जानवरों को छोड़ने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। इस मौके पर लीला देवी, लछिमा देवी, हीरा देवी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, चंपा परिहार, कमला ऐठानी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।