Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
VIDEO : In Shamli, cattle were being taken to Punjab by truck, uproar ensued, police detained the truck driver
{"_id":"67db91f810dd4d1fac077a8e","slug":"video-in-shamli-cattle-were-being-taken-to-punjab-by-truck-uproar-ensued-police-detained-the-truck-driver-2025-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में ट्रक से पंजाब ले जा रहे थे गोवंश, हंगामा, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में ट्रक से पंजाब ले जा रहे थे गोवंश, हंगामा, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:26 AM IST
शामली के बिडौली में मेरठ करनाल हाईवे स्थित गाड़ी वाला चौराहे के निकट बुधवार को गोवंश से भरे ट्रक को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रोक कर हंगामा कर दिया। आरोप था कि तस्करी कर गोवंशों को ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और ट्रक चालक सहित पांच को हिरासत में ले लिया।
शिवसेना के मंडल महासचिव बलिस्टर छाचियान ने बताया कि कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली थी की मिनी ट्रक में क्रूरता से ठूस ठूस कर गौवंशो को भर रखा है। जिला महामंत्री योगेंद्र कुमार व जिला संगठन मंत्री राजकुमार, तहसील प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में इस ट्रक को रुकवाया तथा पुलिस को सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
गौवंशो के ले जा रहे ट्रक चालक जगतार सिंह ने बताया कि भारसी पशु मंडी से खरीद कर पंजाब के जिला संगरूर में लेकर जा रहे थे। सभी दुधारू गाय है। गोवंश को गोशाला में भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक में 11 गोवंश बताए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।