{"_id":"67db8bf101c50ea37500d723","slug":"video-family-members-of-martyred-soldiers-and-brave-women-were-honored-in-shamli-2025-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में शहीद सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में शहीद सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों को किया सम्मानित
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:00 AM IST
शामली जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास परिषद की ओर से पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह शहर के एक विवाह मंडप में आयोजित किया गया। जिसमें चीन के साथ 1962, 1965 और पाकिस्तान के साथ 1971, कारगिल में 1999 एवं पुलवामा, विश्वयुद्ध में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। 15 नारियों को दो हजार रुपये की चेक देकर आर्थिक सहायता दी गई।
बुधवार को शहर के दिल्ली रोड एक विवाह मंडप में पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए पेेंशन,चिकित्सा शिविर आयोजित किए। पूर्व सैनिकों एवं उनकी वीर नारियों पेंशन से संबंधित प्रार्थनापत्र लिए गए। उनके स्वास्थय की जांच करकरे दवाई वितरित की गई। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मेरठ से आए ब्रिगेडियर सुमित कोहली ने कहा कि सैनिक देश की आन बान शान का प्रतीक है। उनके द्वारा देश और सीमाएं सुरक्षित है। शहीद सैनिकों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
मौके पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान हर देशवासियों का कर्तव्य हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर निस्तारण करने के लिए आश्वासन दिया। मद्य निदेष विभाग के आलोक कुमार ने पूर्व सैनिकों को शराब न पीने के लिए जागरूक किया गया। समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कमान अधिकारी मेरठ से आए कर्नल सतविंद्र सिंह, कर्नल एके सिंह मेरठ ने चीन के साथ 1962-65, और पाकिस्तान के साथ 1971 में 36 शहीद सैनिकों के परिवार, 1999 में कारगिल युद्ध मेें वीरता पुरस्कार से 50 सैनिकों और पुलवामा के दो शहीद परिजनों, वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मेरठ से कमान अधिकारी कर्नल एके सिंह, मुजफ्फरनगर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव सिंह, जिला सैनिक परिषद सहारनपुर कर्नल विवेक सिंह बिंद्रा, डेंटल सर्जन लेपिटनेट कर्नल नितिन यादव, बागपत जिला सैनिक कल्याण परिषद के मेजर संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सैनिक बोर्ड परिषद के उपनिदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।