{"_id":"6835592ad93fd46b960ed214","slug":"video-idol-of-shanidev-was-installed-in-village-gahra-with-havan-and-religious-ceremony-in-mahendragarh-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में गांव गाहड़ा में हवन व धार्मिक आयोजन के साथ शनिदेव की मूर्ति की हुई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में गांव गाहड़ा में हवन व धार्मिक आयोजन के साथ शनिदेव की मूर्ति की हुई स्थापना
कनीना के उप मंडल के गांव गाहड़ा के शिव मंदिर में मंगलवार सुबह हवन के साथ शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन में गांव के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं ने आहुत डाल हवन संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया था। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान देशराज ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के शिव मंदिर में शनि जयंती पर शनि देव भगवान की मूर्ति स्थापित की गई है। पिछले एक सप्ताह से मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान के तहत मृर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।
मंगलवार को सुबह हवन का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस दौरान सरपंच श्रीपाल यादव, सुरेश चंद शर्मा, चितरू राम शर्मा, मनोज यादव, कृष्ण शर्मा, विजय कुमार, विद्या देवी, अंजली, प्रियंका, माया देवी, सुनीता, मंजू सहित अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।