{"_id":"69859c2c70ef07f31a0f0932","slug":"video-in-narnaul-female-students-were-made-aware-of-cyber-fraud-and-the-dial-112-service-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में छात्राओं को साइबर फ्रॉड और डायल 112 की जानकारी देकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में छात्राओं को साइबर फ्रॉड और डायल 112 की जानकारी देकर किया जागरूक
नारनौल के गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को साइबर फ्रॉड, डायल 112 और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इंचार्ज दुर्गा शक्ति मीनाक्षी मौजूद रही। उन्होंने छात्राओं को बताया कि साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग किस तरह किया जा सकता है।
इस अवसर पर एसएचओ महिला थाना मंजूषा, एएसओ बिमला, एएसआई राकेश, एएसआई आशा सहित शिक्षिका संगीता, कृष्णा गुप्ता, कीर्ति और राजेंद्र कौर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल हुए और पुलिस की पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बच्चों से अपनेपन और मित्रता के भाव से बातचीत की, जिससे छात्राओं और पुलिस के बीच भरोसे और सहयोग का वातावरण देखने को मिला। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ प्राप्त कीं।
महिला थाना नारनौल में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस और छात्राओं के बीच दोस्ताना व्यवहार तथा सुरक्षा जागरूकता का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।