{"_id":"69dcd29400bef3e7b9097b1f","slug":"video-irregularities-in-the-construction-of-atal-park-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अटल पार्क के निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर सीएम फ्लाइंग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अटल पार्क के निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर सीएम फ्लाइंग की जांच
शहर के रेवाड़ी रोड पर नगर परिषद द्वारा बनाया जा रहा अटल पार्क लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है। सोमवार को इस पार्क के निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायतों के चलते रेवाड़ी की सीएम फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की।
सीएम फ्लाइंग टीम पुलिस हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ संजय कुमार के साथ सुबह करीब 10 बजे अटल पार्क पहुंची और शाम लगभग साढ़ चार बजे तक जांच करती रही। इस दौरान टीम ने पार्क में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और कई स्थानों से सैंपल भी एकत्रित किए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पार्क से लिए गए सैंपलों को आगे जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गौरतलब है कि रेवाड़ी रोड पर बनने वाले इस अटल पार्क की घोषणा वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई थी। इसके बाद वर्ष 2020 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। शुरुआत में कोरोना महामारी के कारण काम प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका। करीब आठ साल बीत जाने के बावजूद पार्क का निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है।
इस परियोजना के लिए कुल 2 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें से अब तक लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हालांकि, जो कार्य किया गया था, वह भी लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण अब बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है।
करीब आठ वर्षों से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को लेकर शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी लंबी अवधि के बाद भी पार्क का निर्माण पूरा न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं, अब सीएम फ्लाइंग टीम की जांच के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि निर्माण कार्य जल्द ही पारदर्शिता के साथ दोबारा शुरू होगा और शहर को एक बेहतर पार्क की सौगात मिल सकेगी। जांच के दौरान नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।