{"_id":"697f5322d0fd05747902cca4","slug":"video-munesh-devi-is-planting-trees-at-home-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बगिया से छूटी मोबाइल की लत, प्रकृति प्रेमी बनीं मुनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बगिया से छूटी मोबाइल की लत, प्रकृति प्रेमी बनीं मुनेश
गांव सिसाेठ निवासी मुनेश देवी अपने घर की खाली जगह को पौधों से सजा रही हैं। इसकी प्रेरणा उनको अपने ससुर सूबेदार सतबीर सिंह से मिली। अब वह अपने घर में पौध लगाकर उनकी देखभाल कर रही हैं।
मुनेश देवी ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने घर में बगिया की शुरुआत की थी। ससुर ने घर के आगे खाली जमीन पर किचन गार्डन बनाया हुआ है। इसमें वे विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाते हैं। इसको देखकर ही मुनेश को पौधे लगाने की प्रेरणा मिली। अब वह भी घर में फूलों और सजावटी पौध लगा रही हैं। अब प्रतिदिन एक घंटा रोज पौधों के साथ बिताती हैं। इसमें खोदी लगाना, पानी देना शामिल हैं। नियमित रूप से देखभाल करने से पौधों से लगाव हो चुका है और पौधों के बीच में बैठने से मन को शांति मिलती है। साथ ही समय व्यतीत करने का अच्छा माध्यम भी बन चुकी है। पहले फोन की आदत काफी हो चुकी थी और स्क्रीन समय अधिक रहने के कारण मन भी खुश नहीं रहता था। इसके बाद उन्होंने अपने ससुर को ऑब्जर्व किया और प्रकृति के साथ उनका स्नेह जांचा। इसके बाद वे भी उनकी तरह पौधों में पानी, खाद आदि डालने लगी और नियमित रूप से बगिया से सब्जियां लाने के लिए जब जाती तो उनका मन प्रसन्न हो जाता। अब फोन की आदत कम हो गई है और इसका उपयोग कम करती हैं। साथ ही बगिया को सजाने के लिए भी फोन पर टिप्स आदि जांच करती हैं। उन्होंने बगिया में मोरपंखी, गुलाब, मनी प्लांट, गेंदा, चंपा, गुड़हल, जेड प्लांट, एलोवेरा आदि पौध लगाई हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।