{"_id":"687f39db85113f28f6090301","slug":"video-narnaul-district-bar-association-took-out-protest-march-in-case-of-assault-on-lawyer-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वकील से मारपीट मामले में नारनौल जिला बार एसोसिएशन ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील से मारपीट मामले में नारनौल जिला बार एसोसिएशन ने निकाला रोष मार्च
जिला बार एसोसिएशन नारनौल की तरफ से अधिवक्ता शादीराम के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर अधिवक्ताओं ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। साथ ही वर्क सस्पेंड भी रखा। मिली जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन नारनौल के अधिवक्ता शादीराम सीनियर सदस्य है। वे 24 अप्रैल को कोर्ट से घर से जा रहे थे। इस दौरान धरसू व मंडलाना के बीच पहुंचे तो दो बाइक पर तीन व्यक्ति आए और मारपीट करने लगे। साथ उन्होंने 1500 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद अधिवक्ता की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन की तरफ से एसपी से भी मुलाकात की, लेकिन मुकदमे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।