{"_id":"6a82f725e06fd9c748025ba2","slug":"video-narnaul-sanitation-workers-staged-a-protest-over-their-demands-and-submitted-a-memorandum-to-the-chairperson-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल के कर्मचारियों ने सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार की ओर से ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्तियां की गई हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य यूनियन के साथ हुए समझौते में 30 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
कर्मचारियों ने कहा कि मांगों की अनदेखी के चलते उन्हें छह अगस्त से हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बावजूद सरकार की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से समझौते को तत्काल लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि 18 अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की ओर से निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।