{"_id":"6a560b83db542ca3c70412bd","slug":"video-narnaul-three-dpc-structures-and-two-houses-demolished-in-an-illegal-colony-on-two-acres-of-land-in-ateli-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल:अटेली में दो एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी में तीन डीपीसी और दो मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल:अटेली में दो एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी में तीन डीपीसी और दो मकान ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल।
जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने मंगलवार को अटेली के शहरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बाईपास रोड अटेली मंडी के पास राजस्व संपदा मौजा उनिंदा में लगभग दो एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई।
इस कार्रवाई में तीन डीपीसी, छह चहारदीवारी और दो मकान ध्वस्त किए गए। इसके साथ ही सभी रोड नेटवर्क भी उखाड़ दिए गए। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सहायक नगर योजनाकार की अगुवाई में हुई। पुलिस बल की मौजूदगी और जिला प्रशासन की मदद से यह अभियान चलाया गया।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें। कृषि भूमि को आवासीय या वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करने से पहले लाइसेंस अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।