{"_id":"69b93ec32ec6ea082d0241fa","slug":"video-people-lined-up-for-hours-for-cylinders-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: सिलिंडर के लिए घंटों तक लाइन में लगे लोग, आपूर्ति से चार गुणा हो रही ज्यादा बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: सिलिंडर के लिए घंटों तक लाइन में लगे लोग, आपूर्ति से चार गुणा हो रही ज्यादा बुकिंग
गैस एजेंसियों पर सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लोगों सुबह 8 बजे से ही एजेंसियों के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण 2 से 3 घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों को सिलिंडर मिल पा रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की रही, क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा शहरी क्षेत्र में तो होम डिलिवरी दी जा रही है। लेकिन गांवों में होम डिलिवरी की सुविधा फिलहाल बंद की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि बुकिंग तो हो रही है, लेकिन पर्ची कटवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि अगर बुकिंग के समय ही मैसेज से यह बता दिया जाए कि सिलिंडर कब मिलेगा तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।