{"_id":"687cc22dd82eefb5370a0000","slug":"video-protest-continues-over-liquor-contract-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: अटेली में शराब ठेके के विरोध में बीते 15 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: अटेली में शराब ठेके के विरोध में बीते 15 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी
मंडी अटेली के धनुंदा रोड से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। धरना रविवार को 15 वें दिन में पहुंच गया। जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। 15 दिन का समय बीतने के बाद भी शराब का ठेका नहीं हटाया गया। इससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। धरने पर बैठे लोग अब आंदोलन को तेज करने की तैयारी में है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रशासन ने अगर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों को जोड़ने की मुहिम तेज की गई है। शहर के सभी वॉर्ड पार्षद, नगर परिषद अध्यक्ष और सामाजिक संगठन इस ठेके का विरोध कर रहे हैं। पार्षदों ने कहा रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोलना गलत है। ऐसे ठेके बस्ती से बाहर होने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।