{"_id":"68186672180e793e8b0787cf","slug":"video-protest-outside-koreawas-medical-college-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरियावास मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर लगा महर्षि चवन ऋषि का बोर्ड उखाड़ा, ग्रामीण राव तुलाराम का नाम रखने की कर रहे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियावास मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर लगा महर्षि चवन ऋषि का बोर्ड उखाड़ा, ग्रामीण राव तुलाराम का नाम रखने की कर रहे मांग
कोरियावास मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को शुरू हुए चार-पांच दिन ही हुए हैं लेकिन नामकरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरिया वास के ग्रामीण राव तुलाराम के नाम से मेडिकल कॉलेज का नामकरण करवाना चाहते हैं, वहीं सरकार की तरफ से महर्षि चवन ऋषि के नाम से नामकरण किया जा चुका है। सोमवार को ग्रामीणों ने महर्षि के नाम के बोर्ड को उखाड़ दिया। इस दौरान पुरुष व महिला भी कॉलेज के सामने एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम नहीं रखा जाएगा, तब तक कॉलेज के सामने धरना दिया जाएगा। बोर्ड उखाड़ने व ग्रामीणों के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज के लिए 80 एकड़ जमीन उन्होंने निशुल्क दी है ऐसे में कॉलेज का नाम उनकी सहमति से रखा जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।