{"_id":"6836f7a7bbf23a24d60db5f0","slug":"video-sanitation-workers-protest-over-their-demands-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: मांगों को लेकर नप सफाई कर्मचारियों ने जड़ा नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: मांगों को लेकर नप सफाई कर्मचारियों ने जड़ा नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला
अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों का बुधवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। इसे लेकर कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे नगर परिषद के दोनों मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर परिषद के दोनों गेट बंद कर देने के कारण डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाले टेंपो भी नगर परिषद के अंदर ही खड़ा रह गया और कूड़ा लेने के लिए नहीं जा सके। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक नगर परिषद का गेट बंद रहने से नगर परिषद में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे कर्मचारियों के बीच नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी पहुंची, जिन्होंने कर्मचारियों को समझाकर व उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर नगर परिषद का गेट खुलवाया। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सारवान ने बताया कि कर्मचारियों को मिलने वाले गेंहू के पैसों को लेकर गत सप्ताह भी उन्होंने शांतिपूर्ण धरना दिया था। जिसके बाद नगर परिषद के उपप्रधान व पार्षदों ने कार्यकारी अधिकारी के साथ समझौता करवाया था। उन्होंने बताया कि उस समय नप अधिकारी ने सोमवार तक हमें गेहूं के पैसे देने का आश्वासन दिया दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।