{"_id":"69f86b81fd40fdcadb0d4ec6","slug":"video-sanitation-workers-strike-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: शहर में चार दिन से लगातार हड़ताल पर मौजूद हैं सफाई कर्मचारी, शहर की सड़कों पर पसरा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: शहर में चार दिन से लगातार हड़ताल पर मौजूद हैं सफाई कर्मचारी, शहर की सड़कों पर पसरा कूड़ा
नगर पालिका सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। वहीं, शहर की सड़कों पर कचरा फैला हुआ है और इससे लोगों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब कर्मचारियों ने सरकार को मंगलवार तक हल निकालने की चेतावनी दी है अन्यथा सभी कर्मचारी मंगलवार को रोहतक में बैठक कर आंदोलन की तैयारी करेंगे।
बता दें कि हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को कूड़ा उठान नहीं होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों, मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। तेज हवा से कूड़ा इधर-उधर फैलता रहा और इससे राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।