{"_id":"69c111cb0455df923e0d2c8d","slug":"video-shahatha-thavasa-para-savaka-sasa-calja-oura-pararanaethayaka-pathayatara-ka-aayajana-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: शहीदी दिवस पर सिविक सेंस चैलेंज और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: शहीदी दिवस पर सिविक सेंस चैलेंज और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:41 PM IST
Link Copied
शहीद दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में सिविक सेंस चैलेंज और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में निकाली गई।
माय भारत युवा स्वयंसेवक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। यह पदयात्रा डोहर खुर्द, जाखनी, खटोटी कलां, खटोटी खुर्द होते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित हुई।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि सुभाष पार्क में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें माय भारत युवा स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सिविक सेंस के लिए जागरूक किया। स्लम एरिया टैलेंट नारनौल के युवाओं ने पार्क में स्थित स्मारक की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महिपाल, लेखाकार महेंद्र सिंह, स्वयंसेवक अमित, भीम सिंह, हंसराम, नरेश, रोशनलाल, सरपंच प्रतिनिधि रणसिंह सहित माय भारत युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।