{"_id":"699e8c910b62b6766d03d08c","slug":"video-voice-of-narnaul-region-echoed-in-assembly-action-against-illegal-mining-and-demand-for-opening-of-iti-in-nizampur-was-raised-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजी नारनौल क्षेत्र की आवाज, अवैध खनन पर कार्रवाई और निजामपुर में आईटीआई खोलने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजी नारनौल क्षेत्र की आवाज, अवैध खनन पर कार्रवाई और निजामपुर में आईटीआई खोलने की उठी मांग
विधानसभा सत्र के दौरान नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी ने जनता से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती के साथ सदन में उठाते हुए अवैध माइनिंग, क्रशर संचालन, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विधायक ने कहा कि अवैध खनन प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और स्थानीय लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले क्रशर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों और पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई करवाने की भी मांग रखी गई।
विधानसभा सत्र के दौरान नांगल चौधरी क्षेत्र के निजामपुर ब्लॉक में राजकीय आईटीआई कॉलेज खोलने की पुरजोर मांग भी उठाई गई। विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के अभाव में क्षेत्र के युवाओं को दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है। स्थानीय स्तर पर आईटीआई खुलने से युवाओं को कौशल शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अभी तक बिजली से वंचित ढाणियों में जल्द कनेक्शन देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष बजट की मांग करते हुए विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य हर घर तक पानी और हर ढाणी तक बिजली पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।