Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Palwal News
›
Discussion took place in Palwal regarding the appointment of Congress District President and organization creation campaign
{"_id":"68500c685beea7b05f0d777b","slug":"video-discussion-took-place-in-palwal-regarding-the-appointment-of-congress-district-president-and-organization-creation-campaign-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल मं कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने और संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल मं कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने और संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई चर्चा
पलवल में पंजाबी धर्मशाला में सोमवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी, सेक्रेटरी जितेंद्र बघेल, और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर राकेश कंबोज ने प्रेस वार्ता की। जोशी ने बताया कि 2025 को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया गया है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व चुना जाएगा, जिसमें 35-55 वर्ष के कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बनाने पर जोर है, लेकिन योग्यता के आधार पर उम्र सीमा में छूट दी जा सकती है। हरियाणा के 22 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के आवेदन मांगे गए हैं, और एक महीने में सभी वर्गों-जातियों को शामिल करते हुए पैनल बनाकर सूची जारी की जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, विधायक रघुवीर तेवतिया, इसराइल चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।